21.1 C
Varanasi
Thursday, October 16, 2025

भाजपा नगर इकाई ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगे के प्रति हर भारतीय के प्रेम को किया रेखांकित

spot_img
जरुर पढ़े

Sonbhadra news। आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को सोनभद्र नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक एक  विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संगठन मंत्री श्री नागेश्वर देव पांडे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नगर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वर्ण जयंती चौक पर दिए अपने उद्बोधन में राष्ट्र प्रेम की भावना से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

  उपस्थित अतिथियों ने कहा कि हर घर तिरंगा’ आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर एक महा अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 79वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।


नगर महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ यानि कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर की गई थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है।आज के इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता एवं सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी परशुराम केसरी पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, अजय मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,रविंद्र केसरी, प्रकाश केसरी ,राकेश मेहता, संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजन पांडे ,रितु अग्रहरी, महामंत्री नगर मंडल एवं नगर के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

ब्रेकिंग: सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का हुआ तबादला

सोनभद्र।  सोनभद्र ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार को शासन ने बस्ती मंडल में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks