30.1 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026

शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना को अंतरराष्ट्रीय संस्था सत्यमेव जयते यूएसए ने दिया उत्कृष्ट शिक्षक का एवार्ड

spot_img
जरुर पढ़े

प्रयागराज। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और रूचिकर शिक्षण शैली अपनाने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए कंपोजिट विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज की शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना को अंतरराष्ट्रीय संस्था सत्यमेव जयते यूएसए के संस्थापक ओम वर्मा द्वारा प्रतिष्ठित एक्सीलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

संस्था सत्यमेव जयते यूएसए का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों के कार्यों को पहचानना और सम्मानित करना है जो शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। 

पुरस्कार मिलने पर नाज़िया सुल्ताना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों और सहकर्मियों का है जिन्होंने मेरी शिक्षण यात्रा को अर्थपूर्ण बनाया। उन्होंने कहा शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी, भारतेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल पूनम तिवारी आदि ने खुशी जाहिर की ।

अंकुश द्विवेदी

प्रयागराज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

युवाओं के जोश से गूंजा मुकुंदपुर, छोटू सरोज की टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता

प्रयागराज । मुकुंदपुर युवा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सौरभ यादव द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य दही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks