13 C
Varanasi
Wednesday, February 4, 2026

महिला कांवड़ यात्रियों ने दूग्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, लगे बोल-बम के जयकारे

spot_img
जरुर पढ़े

महिला कांवड़ यात्रियों ने दूग्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, लगे बोल-बम के जयकारे

  • जमकर लगे बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे
  • डीजे की धुन पर थिरकी महिला कावड़ यात्री
  • मंदिर में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि प्रदोष को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश द्वारा निर्मित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) से हुआ। इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं- युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर, कंधे पर कावड़ लेकर बोल बम का जयकारा लगाते, डीजे के धुन पर थिरकती हुई शामिल हुई।

यह कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर महिला कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
बता दें कि यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा के आवाहन पर निकाली गई थीं। इसके बाद मंदिर परिसर में दोपहर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दूधेश्वर महादेव मंदिर के सचिव गोविंद केसरी, प्रतिभा देवी, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, दीपिका गुप्ता, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सिमा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश केसरी, मंगल केसरी, पिंटू गुप्ता, गोपाल, राजेश, संगम, मंगल केसरी, हरिहर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को पढ़ायेगा अनुशासन का पाठ

सोनभद्र, 3 फरवरी 2026 — सोनभद्र बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति  कोर्ट परिसर में काली कोट पहन कर घूमने...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks