नई दिल्ली । विंध्यलीडर संवाददाता । एलआईसी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से आईसीआईसीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी अब इसे बढ़ाकर 9.99% तक कर पाएगी। इसका आसान सा मतलब यह है कि एलआईसी अब बैंक में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा सकेगी।

आरबीआई ने एलआईसी को ICICI बैंक में पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का कुल 9.99% तक हिस्सा खरीदने की मंजूरी दी है। ICICI बैंक ने शनिवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
बैंक को मिला आरबीआई की मंजूरी का पत्र

ICICI बैंक को RBI के मंजूरी पत्र की एक कॉपी उसी दिन रात 9:00 बजे मिली, जिस पर 4 सितंबर, 2026 की तारीख थी। इस मंजूरी के तहत LIC को RBI के पत्र की तारीख से एक साल के भीतर यह हिस्सेदारी खरीदनी होगी। ऐसा न करने पर सेंट्रल बैंक की मंजूरी रद्द हो जाएगी। यह मंजूरी कुछ शर्तों के अधीन है। इसमें लागू कानूनी और रेगुलेटरी नियमों का पालन करना शामिल है।
अहम है हिस्सेदारी खरीद का समय
यह हिस्सेदारी खरीदने का फैसला सरकारी बीमा कंपनी की ओर से तीन सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनियों से सिर्फ 35 दिनों में 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ‘मार्क-टू-मार्केट’ फायदा कमाने के लगभग एक महीने बाद आया है।



