23.1 C
Varanasi
Friday, October 17, 2025

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल: विश्व पर्यावरण दिवस पर रामलीला मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र।  5 जून  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सोनभद्र नगर के मध्य स्थित रामलीला मैदान के श्री बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय रतनलाल गर्ग जी की स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा नगर इकाई द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नगर के सभी दिवंगत भाजपा मंडल अध्यक्षों की स्मृति में प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर स्व. रतनलाल गर्ग जी के द्वितीय पुत्र श्री कृष्ण गर्ग, विकाश मिश्रा (पर्यावरण संरक्षक), क्रांति सिंह, रमेश जायसवाल, अनुपम त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडे, अभिषेक गुप्ता, श्याम उमर, आलोक रावत, रितु अग्रहरि, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, अनुराग बंटी, देवानंद पाठक, अनुपम चौबे, आशीष पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने स्व. रतनलाल गर्ग जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह दिवंगत नेताओं की स्मृति को सहेजने का एक सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रयास भी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

ब्रेकिंग: सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का हुआ तबादला

सोनभद्र।  सोनभद्र ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार को शासन ने बस्ती मंडल में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks