23.1 C
Varanasi
Friday, October 17, 2025

धर्म की हुई विजय, रावण का हुआ वध

spot_img
जरुर पढ़े


करमा (सोनभद्र)। विजयादशमी के पावन पर्व पर करमा स्थित रामलीला मंच पर भगवान राम ने अधर्म के प्रतीक रावण का वध कर धर्म की विजय का संदेश दिया। करीब 25 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान जय-जयकार और बधाइयों से गूंज उठा।

  शहर में निकली झांकी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पगिया, विशनपुरा होते हुए करमा रामलीला मंच तक पहुँची। वहां राम और रावण की सेनाओं के बीच घनघोर युद्ध का मंचन हुआ, जिसके बाद भगवान राम ने रावण का वध किया। इसी दौरान हनुमान जी लंका से माता सीता को लेकर मंच पर लौटे तो दर्शकों की तालियों और नारेबाजी से पूरा वातावरण गूंज उठा।

दशहरा मेले में भारी भीड़ उमड़ी। मंच संचालन ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने किया। शांति व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामपति पटेल, उपाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह पटेल, प्रबंधक के.पी. सिंह, उपेन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, गजेन्द्र नाथ शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे।


spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

ब्रेकिंग: सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का हुआ तबादला

सोनभद्र।  सोनभद्र ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार को शासन ने बस्ती मंडल में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks