नई दिल्ली । संवाद । बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान अर्णब के तट से टकराने के बाद इसका असर उत्तर प्रदेश तक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने इसे प्रचंड चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है। पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक इसके अबदाब में बदलने के साथ एक मौसम तंत्र विकसित हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश या भीषण बारिश की स्थिति बनती दिख रही है। अमौसी स्थित उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय ने 19 जिलों में भारी या अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोनभद्र, मिर्जापुर , चंदौली , वाराणसी ,प्रयागराज, संत रवि दास नगर, गाजीपुर एवं आस पास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 45 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने और साथ में तेज गरज-बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

भारी वर्षा की संभावना-

मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, एवं आस पास के क्षेत्र।

बिजली गिरने, बारिश के साथ 50 किमी तक हवा चलने का पूर्वानुमान

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आस पास के क्षेत्र।