विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में PET परीक्षा के चलते कल, 30 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. साबत ने इसकी पुष्टि की है।
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि 60 जिलों में शुक्रवार को PET परीक्षा होनी है। इन जिलों के स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा।शासन की ओर से जिलों के DIOS और BSA को आदेश जारी हो गया है। हालांकि शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा।
लखनऊ DIOS के मुताबिक, PET परीक्षा 3 दिन हो रही है। 25 अक्टूबर, रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जा चुकी है। अब 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है। हर एक पाली में करीब 20-25 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने की संभावना है। इससे शहर में भीड़ अधिक हो सकती है।
इन जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल
पीईटी परीक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को लखनऊ, बदायूं, बरेली, गाजियाबाद, कानपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर,सोनभद्र , वाराणसी, नोएडा समेत यूपी के 60 जिलों में 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।
25 अक्टूबर को भी 75.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को राजधानी के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में 19,152 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,536 उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 19,152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में उपस्थिति क्रमशः 75.90 और 75.95 प्रतिशत रही थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, समसामयिक घटनाओं में भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले मैत्री-XV सैन्य अभ्यास तथा विश्व जल दिवस 2026 की थीम से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। आयोग की ओर से 30 अक्टूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लगातार बारिश और आपदा भी बना एक कारण
जनपद में लगातार हो रही वर्षा और अन्य आपदाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि, संबंधित विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।










