घोरावल। सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता। नगर स्थित सोनांचल इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 28, 29 एवं 30 नवंबर को मिर्जापुर जनपद के पड़री में आयोजित होने वाली मंडलीय रैली को देखते हुए जनपदीय रैली के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 21, 22 एवं 23 नवंबर को घोरावल नगर स्थित सोनांचल इंटर कॉलेज में जनपदीय स्काउट-गाइड रैली आयोजित करने का प्र स् ताव पारित किया गया।
बैठक में अजय कुमार, के पी मौर्य, गणेश देव पांडेय, सूर्य सेन सिंह, घनश्याम सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा सहित क्षेत्र के कई प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी जिला कमिश्नर प्रबोध कुमार सिंह ने दी।









