# नगर में साप्ताहिक नि:शुल्क खिचड़ी वितरण के तीन साल पूर्ण- भंडारा चार नवम्बर को
अजय भाटिया
चोपन (सोनभद्र) ।समाज के सहयोग से नगर में नर सेवा नारायण सेवा के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक नि:शुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के सफलता पूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मंगलवार (3नवम्बर26) को कैलाश मंदिर चोपन में 151 संगीतमयी श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर 4 नवम्बर को टैम्पो स्टैंड स्थित नर सेवा नारायण सेवा कार्यालय पर भंडारा भी आयोजित है।

कार्यक्रम के आयोजक और नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक पत्रकार साथी मनोज चौबे ने इस अवसर पर नगरवासियों को आमंत्रित करते हुए उनसे सक्रिय सहभागिता और सहयोग का अनुरोध किया है।









