सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह जी उर्फ राजा भैया के 57वें जन्मदिन एवम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय (राजा साहब का बग़ीचा), सोनभद्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्री हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनपदवासियों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार वितरण किया गया तथा केक काटकर माननीय राजा भैया जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवम स्वतंत्र भारत के कुम्हार सरदार पटेल जी को राष्ट्र निर्माण के लिए नमन किया गया ।

इस कार्यक्रम में हरदेव सिंह, मुन्ना सिंह , कौशल कुमार गिरी , धर्मदेव सिंह , दीपक सिंह , अनिल सिंह , शुभम सिंह , राजबहादुर सिंह , हिमांशु सिंह परमात्मा , पटेल रवि सिंह , अंशु सिंह ,बालेश्वर सिंह, विवेक प्रताप सिंह ,वीरेंद्र सिंह पटेल, रोहित सिंह ,अनुराधा शुक्ला, मृत्युंजय सिंह ,संजय मिश्रा, अजय रावत ,कालीचरण जयसवाल, विकाश जायसवाल ,विनीत कुमार ,नवल किशोर सिंह ,प्रियंका ,कामेश्वर गिरी ,अर्चना श्रीवास्तव ,सुमंत गिरी ,उषा देवी, मयंक सिंह ,मीना देवी ,कमलेश चौबे ,शाहीना ,नीलम देवी ,रामानुज अवस्थी ,सरोज देवी , और रामसुधार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता/पदाधिकारी एवम जनपदवासी मौजूद रहे ।









