जिले म्योरपुर वन रेंज में तस्करों की चांदी, काट ले गए कत्था के ले जा रहे हैं बहुमूल्य पेड़ , वन विभाग को भनक भी नहीं !
रेंज के कुसम्हा, मनवसा के बीच जंगल के साथ बगइया नार के जंगलों में खैर के पेड़ो को काट कर तस्करी का धंधा........
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
म्योरपुर। विंध्यलीडर संवाददाता । जिले के म्योरपुर रेंज के कुसम्हा, मनवसा के बीच जंगल के साथ बगइया नार के जंगलों में खैर के पेड़ो को काट कर तस्करी का धंधा जोर पकड़ रहा है।
चरवाहों और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तस्कर स्थानीय युवाओं को प्रलोभन और मजदूरी देकर खैर का पेड़ कटवाते है और किसी गुमनाम जगह पर एकत्र कर हफ्ते में टेंपू या पिकअप से कथित तस्करों के पास पहुंचा देते है।
रविवार की रात टेंपू से की गई तस्करी,विभाग बेखबर,
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो रविवार की रात लगभग दस बजे दो टेंपू से बोटा बाहर भेजा गया।बताया कि सितंबर माह में ही आधा दर्जन से ज्यादा जंगल से पेड़ काट लिए गए और वन विभाग को भनक तक नहीं लगी।
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग की दिया जाता है तो वन कर्मी हम लोगो का नाम ही तस्करों और पेड़ काटने वाले युवाओं को बता देते है जिससे आपस में झगड़ा और मारपीट होने लगता है।कुछ लोग एस सी /एस टी का झूठा केस भी लगाने की धमकी देते है। ऐसे में तस्कर बेलगाम कत्था के पेड़ की तस्करी कर रहे है।जिससे जंगल वीरान हो रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
मामले को लेकर रेंजर जबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।



