लक्ष्मी खरवार प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ली जानकारी, की उच्चस्तरीय जांच की मांग
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । लक्ष्मी खरवार प्रकरण को भाजपा ने गंभीरता से लेते हुए आज एक प्रतिनिधिमंडल नगवां ब्लॉक के देवहार गांव पहुंचकर लक्ष्मी खरवार के परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने लक्ष्मी खरवार की पत्नी गीता देवी एवं उनकी माता से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।

परिजनों द्वारा पुलिस पर लक्ष्मी खरवार को बिना किसी गलती के मारने का गंभीर आरोप लगाया गया। जिससे आहत होकर लक्ष्मी खरवार द्वारा फांसी लगा ली गयी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील प्रकरण है। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए कि गाँव में किसके आदेश से दवा बांटने जाते हैं और गाँव में दवा बांटने के लिए इतनी कम दवा लेकर क्यों जाते हैं। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हंस फाउंडेशन की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता एवं आकस्मिक दुर्घटना बीमा सहित अन्य शासकीय लाभ दिलाने के संबंध में उप जिलामजिस्ट्रेट से भी वार्ता की ।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भी पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर विराम लग सके । इस दौरान मौके पर धीरेंद्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल खरवार, बबलू शर्मा सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →


