पूजा हेतु जले दीपक से दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का हुआ नुक्सान
दुकान में पूजा हेतु जलाये गये दीया से अचानक आग लग गयी और देखते देखते विकराल रुप लेने लगी। घटना से परिजनों के उड़े होश .........

फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया आग पर काबू
चोपन मुख्य बाजार में देर रात की घटना
अजय भाटिया
चोपन । सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । बीती रात मुख्य बाजार में स्थित एक सिलाई मशीन के सामान की दुकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।
बताते हैं कि चोपन मुख्य बाजार में वीरेंद्र शर्मा पुत्र लालमनि के मकान के उपरी हिस्से में बनी दुकान में पूजा हेतु जलाये गए दिये से अचानक आग लग गई और देखते देखते विकराल रुप लेने लगी। घटना से परिजनों के होश उड़ गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और उनके अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। परिजनों ने आनन फानन में दुकान से समान निकाल कर उसे छत से नीचे फेंक कर बचाने का प्रयास किया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड के प्रयास से समय रहते एक बड़ी घटना पर काबू पा लिया गया। फिर भी दुकान की हजारों रुपयों का आर्थिक नुक्सान हुआ है।



