UP MLC Election Result : वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा को 16261 हजार से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त मिल गई है
वाराणसी में एमएलसी की स्नातक सीट पर चल रहीं वोटों की गिनती अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रहीं है।आठवें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा की बढ़त 16 हजार से ज्यादा वोटों की हो गई है। आशुतोष सिन्हा 47450 वोटों के साथ पहले और भाजपा के केदार सिंह 31189 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। इस तरह आशुतोष सिन्हा 16261 वोटों से आगे हो गए हैं।

आपको बताते चलें की उत्तर प्रदेश विधान परिषद में लखनऊ की सीट भाजपा से छीनने के बाद वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर भी सपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रहीं है। सपा कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा ने 16 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है। वाराणसी में भाजपा के विरोध के बाद वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी जिसे कुछ देर के बाद पुनः चालू कर दिया गया । उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की रिक्त 11 सीटों के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 6 और समाजवादी पार्टी (एसपी) 4 सीटें जीत चुकी है।
देखा जाय तो इस पुरे चुनाव के दरम्यान सबसे अधिक उलटफेर और चौकाने वाला परिणाम लखनऊ की शिक्षक एमएलसी सीट पर आया है, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह को भारी अंतर से हरा दिया है। अवनीश सिंह इकलौते एमएलसी हैं जो इन 11 सीटों के चुनाव में हारे हैं। बाकी 10 एमएलसी ने अपनी-अपनी सीट बचा ली।

वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से सातवें राउंड की गिनती के बाद 16261 वोटों से आगे चल रहे हैं। आपको यह भी बताते चलें कि पांचवें राउंड की गिनती पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। गणना रात 9 बजे के बाद फिर चालू हो गई थी। काउंटिंग रोकने पर अखिलेश यादव ने चेतावनी भरा बयान दिया था। अब आठवे राउंड की गिनती चल रही है।










