लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की भारी भरकम लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी लिस्ट में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 30 स्थायी सदस्य बनाए गए। इसके साथ 134 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति उत्तर प्रदेश में तीसरी बार जीत का संकल्प लेगी। यह संकल्प भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लिया जाएगा। अमित शाह प्रदेश के भाजपाइयों संग मिशन-2027 के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह यूपी का चुनावी मोर्चा संभाल लेंगे। वे 30 और 31 अक्टूबर के दो दिनी दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे। इसी के साथ प्रदेश में यूपी में भाजपा का चुनाव अभियान तेज हो जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनी प्रदेश के दौरे पर 30 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ आएंगे। वे उसी दिन भाजपा की डा. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डा. भीमराम अंबेडकर सभागार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। शाह की मौजूदगी में सभागार में मौजूद करीब 30 हजार वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने का संकल्प लेगी ।
स्थायी आमंत्रित सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री डा. भोला सिंह व संगीता .यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डा. महेंद्रनाथ पांडेय, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, ओबीसी आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

उमा भारती-वरुण गांधी को नहीं मिली जगह
पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया था, मगर इस बार उन्हें जगह नहीं मिली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा घोषित की गई स्थायी, विशेष और प्रदेश कार्यसमिति सूचियों में मिशन-2027 की छाप स्पष्ट दिखती है। सामाजिक समीकरण साधने पर पार्टी का पूरा ध्यान केंद्रित है। राममंदिर से जुड़े हालिया प्रकरण में तीखे तेवर दिखाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। पहले इस सूची में वरुण गांधी का नाम भी बतौर सांसद शामिल था, जो इस बार नहीं है। पार्टी ने सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों, प्रदेश सरकार के कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।
पहले प्रदेश कार्यसमिति में 323 सदस्य थे
इस बार भाजपा ने सबसे भारी-भरकम प्रदेश कार्यसमिति सूची घोषित की है। इसमें 548 सदस्य बनाए गए हैं। स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इससे पूर्व मार्च 2021 में घोषित की गई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में 323 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 28 स्थाई आमंत्रित और 94 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए थे ।










