उत्तर प्रदेश में भाजपा ने किया प्रवक्ताओं की घोषणा
प्रदेश भाजपा ने आज मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की। प्रदेश में 31 प्रवक्ता समेत मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया चैट और क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों की नियुक्ति ....

लखनऊ । विंध्यलीडर । प्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से आज जारी सूची में प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया चैट और क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों के नामों की घोषणा की गई है। नई टीम में कुल 31 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं, जबकि मीडिया पैनलिस्ट और क्षेत्रीय स्तर पर भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

31 प्रदेश प्रवक्ताओं का ऐलान
प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, हरी बाजपेयी, उज्ज्वल किशोर, पंकज त्रिपाठी, ललजी निगम, आनंद दुबे, अनवीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साध्वी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह और मनोज पासवान समेत 31 नेताओं को शामिल किया गया है।

25 मीडिया पैनलिस्ट की घोषणा
इसके अलावा चौधरी ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की भी घोषणा की है। इस सूची में गौरव महेश्वरी, चंद्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, अशोक नगर, गोविंद गुप्ता, जय राम सिंह अमित बाल्मीकि, कौशलेंद्र कन्नौज, राजवेंद्र सिंह, शशांक द्विवेदी, रवि शंकर, अभय प्रताप सिंह, और अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने मीडिया चैट के लिए भी दो पदाधिकारियों को नामित किया है। इनमें पंकज वर्मा और मनीष द्विवेदी शामिल हैं। वहीं, क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक और सह मीडिया संयोजकों की नियुक्ति भी की गई है।
मधुकर चिरांश और संतोष सोलंकी को काशी क्षेत्र की दी गई जिम्मेदारी
क्षेत्रवार जारी सूची के अनुसार जहां काशी क्षेत्र में मधुकर चिरांश और संतोष सोलंकी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गोरखपुर क्षेत्र में राहुल तिवारी, चंदन राय और समरेन्द्र विक्रम सिंह को मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र में जयंत शर्मा और संजय मेहरोत्रा,जबकि ब्रज क्षेत्र में नितिन जायसवाल, नितिन शर्मा, अंकित मेहरोत्री और शिवम गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर क्षेत्र में अनुज अवस्थी और संजय सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं अवध क्षेत्र में आकाश मिश्रा, अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा और दीपक तिवारी को स्थान मिला है।

