29 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026

भदोही के राष्ट्रीय लोक अदालत में 58039 मामलों का हुआ निस्तारण ; बैंक के मामलों में 3.75 करोड़ की वसूली

spot_img
जरुर पढ़े

भदोही में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 72,658 मामले आए, जिनमें 58,039 का निस्तारण किया गया। बैंक संबंधी मामलों में 3.75 करोड़ रुपये की वसूली हुई। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत विवादों के निस्तारण का सस्ता, सरल और समुचित माध्यम है। उन्होंने लोगों से आपसी सहमति और सुलह के जरिए मामलों का समाधान कराने की अपील की।

ज्ञानपुर । भदोही  । विंध्यलीडर संवाददाता । जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 72,658 मामले आए। जिसमें 58 हजार 39 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों में 3.75 करोड़ से अधिक की वसूली की गई। इसको लेकर न्यायालय परिसर में दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।

प्रभारी जिला न्यायाधीश अमित वर्मा ने सुबह 10 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों एवं मामलों के निस्तारण का सस्ता, सरल एवं समुचित माध्यम है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित मामले अंतिम रूप से निस्तारित हो जाते हैं, जिससे पक्षकारों को समय एवं धन की बचत के साथ-साथ अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिलती है। इस दौरान बैंक के प्री-लिटिगेशन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पौने चार करोड़ की वसूली कराई गई। एनआई एक्ट के मामलों में आठ लाख 68 हजार की समझौता राशि तय की गई। 

बिजली बिल बकाया से संबंधित मामलों में 15 लाख 13 ह जार 207 की समझौता राशि निर्धारित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रत्नेश मणि त्रिपाठी ने 36 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने 20 मामलों और अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत पवन कुमार तिवारी ने एक मामले का निस्तारण किया।

इसी क्रम में अपर जिला जज द्वितीय पुष्पा सिंह द्वारा 111 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा ने 1,498 मामले और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह द्वारा 339 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज/पॉक्सो प्रथम लोकेश कुमार मिश्रा द्वारा बैंक के प्री-लिटिगेशन से संबंधित 832 मामलों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग से संबंधित 54,175 मामलों का भी निस्तारण किया गया। 

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए पुष्पा सिंह अपर जिला जज द्वितीय को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। वहीं बैंक के एनपीए खातों में लंबित ऋण की वसूली के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर पृथक पीठ का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से बैंक ऋण से संबंधित मामलों के निस्तारण एवं वसूली की प्रभावी कार्रवाई की गई। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

डॉ. रागिनी प्रेम ने सोनांचल में सेवा और विकास की रखी मजबूत नींव

महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा को उन्होंने दिया बढ़ावाम्योरपुर। सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks