32.4 C
Varanasi
Monday, September 7, 2026

कांग्रेस ने चोली के पीछे क्या है.’ गाने पर नाचने वाले महापौर, का एक वीडियो जारी कर पूछा, ये कैसा ‘गौरव दिवस’ मना रही हैं भाजपा ?

spot_img
जरुर पढ़े

छिंदवाड़ा । विंध्यलीडर संवाददाता । इन दिनों नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित ‘गौरव दिवस’ के मंच पर फूहड़ फिल्मी बॉलीवुड  गानों की प्रस्तुति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के प्रोग्राम का एक वीडियो जारी कर ‘चोली के पीछे क्या है.’ जैसे गाने बजाए जाने पर मेयर विक्रम अहाके और नगर निगम के भाजपा प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। छिंदवाड़ा नगर निगम के ‘गौरव दिवस’ में बॉलीवुड के विवादित गीत ‘चोली के पीछे क्या है’ की गूंज पर भारी सियासी बवाल मच गया है। शहर की संस्कृति और अस्मिता के नाम पर आयोजित इस सरकारी मंच से देर रात तक बजे अश्लील बोलों का वीडियो जारी कर कांग्रेस ने मेयर विक्रम अहाके और भाजपा प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है…

आम आयोजनों में सख्ती, सरकारी कार्यक्रम में क्या हुआ

कार्यक्रम को लेकर सबसे बड़ा सवाल ध्वनि और समय को लेकर उठ रहा है। आम नागरिकों या निजी आयोजनों में निर्धारित समय और ध्वनि सीमा को लेकर सख्त प्रशासन से लोगों ने पूछा सवाल की क्या सरकारी आयोजन पर ये नियम लागू नहीं थे ?

नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस आयोजन में सफलता से ज्यादा नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।

शहर के गौरव और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर आयोजित कार्यक्रम में रात तक मंचीय प्रस्तुतियां जारी रहीं, जबकि कार्यक्रम स्थल का ग्राउंड काफी हद तक खाली नजर आया। वहीं, कलेक्टर कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र के सामने देर रात करीब 12 बजे तक तेज आवाज में संगीत और प्रस्तुतियां चलने की बात सामने आई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

फरवरी – मार्च  में हो सकते हैं उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और पंजाब समेत 5 राज्यों में  विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks