32.1 C
Varanasi
Thursday, September 17, 2026

वाराणसी में एयरकंडीश्नर हाल में चल रहे जुए के अड्डे का एस ओ जी ने किया खुलासा , 47 जुआरियों को दबोच कर बरामद किया दस लाख रुपए    

spot_img
जरुर पढ़े

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाराणसी के ही सिगरा थानाध्यक्ष के सहयोग से AC हॉल में 47 जुआरी लगा रहे थे लाखों के दांव, SOG ने दबोचा जुआरियों का गिरोह……

वाराणसी। विंध्यलीडर संवाददाता । पुलिस सूत्रों के अनुसार वाराणसी के ही सिगरा थानाध्यक्ष के सहयोग से AC हॉल में 47 जुआरी लगा रहे थे लाखों के दांव, SOG ने दबोचा जुआरियों का गिरोह रीलबाज़ इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा जांच के घेरे में!

बताया जाता हैं कि वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में बड़े जुए के अड्‌डे पर डीसीपी क्राइम के साथ एसओजी-2 ने छापेमारी कर बड़ा गिरोह पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसओजी-2 की टीम ने पहले दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो अन्दर का नजारा देख कर दंग रह गई एयरकंडीश्नर हॉल में लाखों रुपए के दांव लगाए जा रहे थे।

प्रतीकात्मक फोटो

एसओजी की टीम देखकर हड़कंप मच गया, सभी फड़ छोड़कर भागने लगे। आनन फानन सिपाहियों ने कई लोगों को दबोच लिया, कुछ ने अपना परिचय देकर फोन करने की कोशिश की लेकिन एसओजी ने एक नहीं सुनी। मौके से 10 लाख रुपए मिले हैं। साथ ही मौके से 47 जुआरी पकड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार वाराणसी के अलावा आसपास के 7 जिलों के आरोपी शामिल है।

एसओजी-2 प्रभारी पंकज सिंह चौहान ने मामले की जानकारी डीसीपी क्राइम नीतू कादयान को दी, जिसके बाद डीसीपी समेत एसीपी चेतगंज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अन्य अफसरों को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

सिगरा पुलिस की मिलीभगत और सांठगांठ के बीच जुआ का कारोबार चल रहा था। गुडवर्क के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की संलिप्तता पर भी सवाल उठने लगे हैं। मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस आरोपियों के लिए सफाई देती नजर आई।

पुलिस जुआरियों और मकान की तलाशी में जुटी है। बरामद नकदी की पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर गिनती की जा रही है। तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई पूरी होने के बाद कुल रकम और अन्य सामान का ब्योरा स्पष्ट होगा। अभी तक लगभग 10 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। नीतू कादयान ने बताया- सभी 47 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाएंगे।

डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि सिगरा क्षेत्र में पब्लिक ने शिकायत की, जिसके बाद हमने टीम लगाकर निगरानी कराई। एसओजी-2 को लगाकर हमने तीन दिन तक आने जाने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित किया फिर कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बंद मकान में लोग आते थे और फिर बाहर एक युवक उसे अंदर करके बाहर से ताला लगा देता था। आज कार्रवाई में अंदर सभी 47 लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इनके पास से 10 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। सभी आरेापियों के नाम पते लिखवाने पर पता चला कि बनारस के बाहर से भी लोग जुआ खेलने आते थे।

इस मकान को विशाल सिंह ने किराए पर ले रखा था। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks