33 C
Varanasi
Wednesday, September 16, 2026

रेलवे का सोनभद्र को त्योहारों पर तोहफा : बढ़ाया अजमेर-रांची समेत चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

spot_img
जरुर पढ़े

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-रांची सहित चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है।

सोनभद्र।  विंध्यलीडर संवाददाता । रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के संचालन के साथ ही तीन अन्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। इससे आगामी त्योहारी व यात्रा सीजन में यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के सूत्रों के अनुसार 08612 अजमेर-सान्तरागाछी स्पेशल गुरुवार को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 17 से 31 दिसंबर तक संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और विस्तार से यात्रियों को विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

जबकि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल प्रत्येक रविवार को चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक संचालित होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल शनिवार को तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक और 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल रविवार को चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 08611 सान्तरागाछी-अजमेर स्पेशल सोमवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक, इसके बाद 7 से 14 दिसंबर और 21 से 28 दिसंबर तक चलेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन।

सोनभद्र । रॉबर्टसगंज । विंध्यलीडर संवाददाता । 14 सितंबर हिंदी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र के...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks