31.1 C
Varanasi
Friday, September 11, 2026

निप्रो में भारी तबाही,अमेरिकी खाद्य कंपनी का प्लांट मलबे में तब्दील,रूस का भीषण मिसाइल हमला !

spot_img
जरुर पढ़े

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक पेट्रोल पंप और निप्रो में एक इंटरनेशनल एग्रीबिजनेस सुविधा (बुंगे की सनफ्लावर …और पढ़ें

कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक पेट्रोल पंप और निप्रो में एक इंटरनेशनल एग्रीबिजनेस सुविधा (बुंगे की सनफ्लावर आयल प्लांट) पर हमला किया। निप्रो में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

यह यूक्रेन के पांच सबसे बड़े फूड प्लांट में से एक है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि कुछ हफ्तों में अमेरिकी मालिकाना हक वाले किसी कारोबार पर यह दूसरा हमला था।

रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन के खिलाफ हवाई अभियान तेज कर दिया है और गोदामों, फूड सप्लायर्स और रिटेल चेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

एयर डिफेंस सिस्टम की कमी के कारण कीव इनका मुकाबला करने में संघर्ष कर रहा है। रूस आम नागरिकों के ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने से इन्कार करता रहा है।

वहीं, रूस के बेलगोरोद इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह मौत नोवी ओस्कोल शहर में एक अज्ञात जगह पर हुई।

यूक्रेन के लिए बड़े एयर डिफेंस पैकेज पर सहमत हुआ कनाडा : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि कनाडा यूक्रेन को एयर डिफेंस का एक बहुत महत्वपूर्ण पैकेज और एनर्जी इंडस्ट्री के लिए मदद भी देगा।

वहीं, कार्नी ने वादा किया है कि कनाडा कीव को रूसी हमलों का सामना करने में मदद करने के साथ-साथ नाटो और यूरोपीय संघ में शामिल होने की उसकी कोशिशों का भी समर्थन करेगा।

ड्रोन घुसपैठ के कारण फ्लाइट में देरी

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को जेलेंस्की को मोल्दोवा से नार्वे ले जाने वाली फ्लाइट में देरी हुई थी, क्योंकि अधिकारियों ने ड्रोन घुसपैठ के कारण मोल्दोवा का एयरस्पेस बंद कर दिया था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सपनों को हकीकत में बदलकर इतिहास रचने की कोई उम्र नहीं होती है….

ऊषा वैष्णवी 18 साल की उम्र में प्रोफेसर बनकर नाथन थॉमस ने साबित कर दिया कि प्रतिभा की कोई...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks