सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखोरी , फतेहाबाद, हरियाणा में एक सितम्बर से लेकर तीन सितम्बर 26 तक होने वाली 34 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय सोनभद्र के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा दिखाते हुए 54 पदकों को अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में दस क्षेत्रीय लखनऊ , भोपाल , भुवनेश्वर , पुणे , शिलांग , जयपुर अहमदाबाद , पटना , चंडीगढ़ एवम् हैदराबाद के नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था । लखनऊ की ओर से 90 प्रतिशत खिलाड़ी पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर , सोनभद्र के थे।
सोनभद्र के खिलाड़ियों ने विद्यालय के विशेषज्ञ प्ररिक्षको निर्देशन में नियमित एवम् उन्नत प्रशिक्षण लिया और सोनभद्र में तैयार हुई इस प्रतिभाशाली टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार सफलता अर्जित किया ।

लखनऊ क्षेत्र की टीम ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 16 स्वर्ण , 27 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम करते हुए पूरे प्रतियोगिता की चैंपियनशीप ट्राफी पर कब्जा कर लिया ।
जय जायसवाल , उज्जवल और पीयूष तथाअर्चित कुमार के साथ सरस्वती , प्रशंसा और कुमारी विष्णुप्रिया न जहां स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वही अपेक्षा पटेल , आदर्श व अविनाश मौर्य के साथ श्रेया यादव , रोशनी कुमारी एवं अर्नव सागर ने रजत अपने नाम किया , जबकि कांस्य पदक लेकर जितेन्द्र , विनय , यशस्वी , गोपाल सहित विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया ।



