31.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026

पाइका डिसऑर्डर से पीड़ित पीड़ित महिला के पेट से सुई  , चूड़ी और हेयरपिन ऑपरेशन से निकाल कर प्रयागराज के डॉक्टरों ने बचाई जान

spot_img
जरुर पढ़े

अंकुश द्विवेदी

प्रयागराज । चिकित्सा क्षेत्र में एक जटिल और सफल ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने पाइका डिसऑर्डर से पीड़ित एक महिला के पेट और आंतों में फंसी सुई, कांच की चूड़ियों के टुकड़े, हेयर पिन समेत कई अखाद्य वस्तुओं को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला। करीब तीन घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

तहसील खागा तहसील जिला फतेहपुर के नगरा चकिया गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी विजमा देवी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक अवसाद और डिप्रेशन से परेशान थीं। परिवार के मुताबिक, वह मौका मिलने पर आसपास की अखाद्य चीजें भी खा लेती थीं। धीरे-धीरे उनके अंदर सुई, हेयर पिन और चूड़ियों के टुकड़े जैसी अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत विकसित हो गई। चिकित्सा विज्ञान में इस तरह की समस्या को ‘पाइका कहा जाता हैं।

आंतों को पहुंचा नुकीली चीज़ों से नुकसान

पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, नुकीली वस्तुएं निगलने के कारण महिला की आंतों में कई जगह छेद यानी परफोरेशन हो गया था। दो सुइयां आंत को पार करते हुए दाहिने गुर्दे के आसपास तक पहुंच गई थीं।

आंत में छेद होने के कारण पेट में गंभीर संक्रमण फैलने लगा था और महिला की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। परिजन गुमान सिंह ने बताया कि महिला करीब सात महीने से इस समस्या से परेशान थीं। परिवार ने कई जगह इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र विद्यालय के तीरंदाजी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रहा दबदबा

सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखोरी , फतेहाबाद, हरियाणा में एक सितम्बर से...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks