शशांक भाटिया
डाला।सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता ।चोपन थाना अंतर्गत कोटा खास गांव के मध्य में देवस्थान पीपल पेड़ के नीचे स्थित एक कुंए में एक व्यक्ति का बदबूदार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सवेरे कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास के बीच गांव में देवस्थान पीपल पेड़ के पास स्थित पुराने कुआ की तरफ से गांव में फैल रही बदबू से परेशान ग्रामीणों ने जब इसकी खोज बीन शुरू की तो शक के आधार पर कुआं में देखा गया तो पता चला कि कुएं में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया हुआ है, जो बदबू कर रहा है ।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 व चोपन पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराते हुए शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया । शव का शिनाख्त रोपाडडी ग्राम पंचायत हर्रा निवासी 28 वर्षीय सुनील चेरो पुत्र महेन्द्र के रूप में हुई है जो गुजरात से काम कर दीपावली पर अपने घर रोपाडडी हर्रा गांव जा रहा था। मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।









