विंध्यलीडर की खास खबर
अब आयेगा मजा
नई दिल्ली । विंध्यलीडर संवाददाता । रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए आपको ऑनलाइन आईआरसीटीसी प्लेटफार्म का सहारा लेना होता है । अब आईआरसीटीसी के जगह अडानी ग्रुप के भी ऐप के जरिए बुकिंग कर सकेंगे । गौतम अडानी अब भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग क्षेत्र में भी उतर रहे हैं इस क्रम में जाने आपको क्या फायदा और नुकसान होगा ।

अदानी ग्रुप में ऑनलाइन टिकट बुकिंग बिजनेस प्लेटफॉर्म ट्रेन मैन को खरीदने जा रहा है । इस नए प्लेटफार्म के जरिए भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग क्षेत्र में अदानी ग्रुप अपने आप को स्थापित करेगा ।पहले तो यह समझ लीजिए कि ट्रेन के टिकट की कीमत वही रहेंगे जो पहले थे । इस नए मोबाइल एप्लीकेशन के आने के वजह से रेलवे टिकट बुकिंग में किसी भी प्रकार की टिकट की कीमत के ऊपर कोई रियायत नहीं मिलेगी ।

कंपनी के पॉलिसी के अनुसार कुछ टर्म्स एंड कंडीशन को साथ में रखते हुए यह कंपनी अपने प्लेटफार्म के जरिए बुक किए गए टिकट पर किसी भी प्रकार से वेटिंग रह जाने के उपरांत मुफ्त में फ्लाइट टिकट मुहैया कराने का दावा करती है । इस प्रोग्राम का नाम ट्रिप एश्योर्ड ट्रेन मैन रखा गया है ।

ट्रेन मैन टिकट कैंसिल योजना के अंतर्गत अगर किसी भी स्थिति में आपको अपना टिकट कैंसिल करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको पूरा रिफंड मिलेगा जो कि आईआरसीटीसी के द्वारा ट्रेन टिकट पर नहीं मुहैया कराया जा सकता है.।
प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग करने के साथ ही आपको नई दिल्ली, शियालदह, मदुरई, आगरा कैंट, अहमदाबाद, जयपुर में मुफ्त का एग्जीक्यूटिव लाउंज सुविधा मिलेगा









