बीकानेर । संवाद सूत्र । कभी आपने सुना है बिना मुनाफे का व्यवसाय. अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको एक ऐसे व्यवसाय के बारे में बताते है जिससे लोग मुनाफा नहीं कमाते है बल्कि सेवा का भाव रखते है.।
हम बात कर रहे है बीकानेर में 14 दिन तक श्राद्ध पक्ष में लगने वाली मिठाई की दुकानों की. श्राद्ध में बीकानेर के हर मोहल्ले में अस्थाई मिठाई की दुकानें लगती है. इन दुकानों में लोग मुनाफा नहीं कमाकर सेवा के भाव से मिठाई बेचते है.।
इस शहर में करीब सैकड़ो अस्थाई मिठाई की दुकानें लगी है. इन दुकानों पर मिठाई के भाव आम मिठाई की तुलना में आधी होती है. ऐसे में यह मिठाईयां देशी घी में बनी आधी कीमत में मिलती है. इन दुकानों से शहरवासी बड़ी संख्या में मिठाई की खरीदारी करके ले जाते है.।








