देवरिया । विंध्यलीडर संवाददाता । 21 अक्टूबर 26 उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि के करीब अज्ञात हमलावरों ने दो युवको की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने यहां बताया कि रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास वकील यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी करजहां थाना मईल और विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव निवासी ईटहुरा हजाम टोला की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है। दोनों युवक बीती रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लार कस्बे में गए थे।



