नई दिल्ली । देश ऐसे भगवान भरोसे चल रहा है की देश के सबसे नामी और गंभीर बीमारियों के लिए माना जाने वाला देश के सबसे बड़े अस्पताल में से एक दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एक दसवी पास फ्रॉड वार्ड बॉय डेढ़ साल से डॉक्टर के पद पर तैनात था। सिर्फ इसने यही डॉक्टर की नौकरी नहीं ली, बल्कि ऑन कॉल कई अस्पताल में ये कंसलटेंट भी रहा।

पहले इसने राजस्थान के दौसा में वार्ड बॉय की नौकरी की, फिर एक दूसरे अस्पताल में मेडिकल असिस्टेंट लग गया, फिर इसने वहाँ काम सीखा और फिर दिल्ली में ही सबसे एडवांस्ड हॉस्पिटल सर गंगाराम अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट लग गया फिर इसने उसके बाद साढ़े 5 लाख में डॉक्टर और MD गायनेकोलॉजी की डिग्री ख़रीद ली।

भारत में डॉक्टर की नौकरी ऐसे ही नहीं लग जाता है। अगर MBBS भी किया तो आपको किस स्टेट में नौकरी करना है वहाँ पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है तब आप डॉक्टर के लिए एलिजबल होते है। इस फ्रॉड ने पहले फ्रॉड कर के MBBS की डिग्री कंप्यूटर से एडिट करवाई और फिर दिल्ली मेडिकल कौंसिल और महाराष्ट्र मेडिकल कौंसिल ने रजिस्टर्ड भी हो गया और भारत के सबसे बड़े अस्पताल में नौकरी भी पा ली।

आप लोग समझ रहे हैं देश में चल क्या रहा है? मतलब एक मिनट ये हो क्या रहा है? डिग्री से लेकर और हॉस्पिटल को नौकरी तक में कहीं चेक नहीं किया गया की इसकी डिग्री ओरिजिनल है या डुप्लीकेट? वो पकड़ा भी गया तो हॉस्पिटल ने नहीं पकड़ा , बल्कि कहीं कोई फेक डिग्री वाला सरग़ना गिरफ्तार हुआ तो उसने बताया की हमारा एक साथी सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर की नौकरी कर रहा है।

आप माथा पीट लीजिए, खाना नक़ली , दूध नक़ली, घी नक़ली, मसाला नक़ली, दवा नक़ली और बीमार हो कर अस्पताल गए तो डॉक्टर नक़ली। अब तो मेरे पास शब्द ही नहीं है। भ्रष्टाचार इतना और इस क़दर हावी है की आप ज़िंदा बच गए तो वही आपकी जीत है। जो स्थिति सामने आ रही है उसे देख कर लग रहा की हम ज़िंदा कैसे हैं?