कानपुर में ओवैसी की जनसभा में चली थीं कुर्सियां, भाषण के दौरान आपस में भिड़े युवक; वीडियो हुआ वायरल
कानपुर। विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश के कानपुर में ए आई एम आई ए चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के दौरान जमकर कुर्सियां चली थीं। 20 सितंबर को कानपुर के बाबू पुरवा के बगाही ईदगाह मैदान में ओवैसी के भाषण के दौरान ही कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। धक्का-मुक्की के बाद हुई बहस और गाली-गलौज के बाद युवकों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। ओवैसी की जनसभा में हुए इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘विंध्यलीडर’ वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।