नैनी । प्रयागराज । विंध्यलीडर संवाददाता । विनायक नगर सेवा समिति द्वारा मां नवदुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन ११ अक्टूबर से आज २१ अक्टूबर २०२६ तक चला । दस दिन के कार्यक्रम में दैनिक पूजा -आरती के साथ साथ गीत संगीत का भी सुबह साम आयोजन के साथ ही सप्तमी तिथि पर दिलीप भार्गव जी व अवनीश मिश्रा की संगीत पार्टी ने देवी जागरण प्रस्तुत किया ।

वहीं समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज त्रिपाठी ने शिव धनुष भंग में सुन्दर परशुराम का किरदार निभा कर लोगों को चकित कर दिया, डांडिया नृत्य का कार्यक्रम हुआ,वहीं २० अक्टूबर यानी नवमी तिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया व आज २१ अक्टूबर बुधवार को धनुहा तालाब(मामा भांजा चौराहा) के पास प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर समिति के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।

उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में डी सी पाण्डेय अध्यक्ष व मुख्य यजमान राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी , लोलारक उपाध्याय, अवधेश द्विवेदी, अवनीश मिश्रा, सुनील शुक्ला, राजन पाण्डेय, सतीश जी, बुलबुल मिश्र, नीरज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी इसे सम्पन्न कराने में कड़ी मेहनत किये।
अवलेश जी ने स्थापना से लेकर विसर्जन तक पूरा कार्यक्रम सम्पन्न कराया वहीं पं सुशील ने समिति का भरपूर सहयोग किया।इस कार्यक्रम की नगर में काफी सराहना हो रही है। ज्ञात हो यह कार्यक्रम विगत नौ वर्षो से आयोजित हो रहा है।









