वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण एस की नियुक्ति की है। उन्होंने मोहित अग्रवाल की जगह ली है। वहीं, मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

IIT मद्रास से इलेक्ट्रॉनिक्स में M.Tech की डिग्री हासिल की है।

CBI में SP और DIG रहे, इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हो चुके हैं।

वाराणसी की कमान संभालने जा रहे किरण एस 2008 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी सख्त कार्यशैली, तकनीकी दक्षता और बेदाग छवि के लिए पहचाने जाने वाले किरण एस का पुलिस सेवा में लंबा अनुभव रहा है।

केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ जन्म

आईपीएस किरण एस का जन्म 20 सितंबर 1982 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हुआ था। वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त होने से पहले वे लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर तैनात थे। उन्होंने 7 जनवरी 2026 को लखनऊ रेंज के आईजी के रूप में कार्यभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी।