वाराणसी । विंध्यलीडर । संवाद सूत्र । 21 अक्टूबर 26 भारतीय वायु सेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को ऐतिहासिक एयर शो का आयोजन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आधारित इस हवाई प्रदर्शन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग- 29, जगुआर और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित करीब 100 विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब भी आकर्षण का केंद्र होंगे। वायु सेना द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य देश की वायु एवं अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करने के साथ लखनऊ युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके ।