देश इस वक्त आपातकाल के दौर से गुजर रहा - अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर न सिर्फ लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार रूपए सम्मान राशि दिया जाएगा साथ ही सरकारी अस्पतालों में उनका मुफ्त इलाज भी होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश के सामने संकट पैदा किया है और यह संकट जब भाजपा सत्ता से हटेगी तभी दूर होगा , अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा को हराने के लिए उनके साथ जो लोग आना चाहते हैं, उन सभी का सबका स्वागत ........

विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों पूरा देश आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। आम आदमी से लेकर साधु-संत तक कोई सुरक्षित नहीं है। सच्चे साधुओं की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा वह सब आपातकाल है , लेकिन इस बार अगर भाजपा माइक्रोस्कोप लेकर भी काम करेगी तो भी समाजवादी पार्टी उसे हरा देगी। लोकतंत्र सेनानियों की ट्रेन और बस यात्रा से जुड़ी मांगों को भी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा एक कचौड़ी दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए उनके साथ जो लोग आना चाहते हैं, सबका स्वागत है। भाजपा ने प्रदेश और देश के सामने संकट पैदा किया है, भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक और वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा। सम्मान राशि 51 हजार रुपये माह की जाएगी ।
अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी। सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा को सत्ता से हटाने में सपा की मदद करने का आह्वाहन किया। सपा मुखिया ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए और जेन जी भाजपा का सफाया कर देंगे। समाजवादी पार्टी नई पीढ़ी को नौकरी, रोजगार के लिए अपने घोषणा पत्र में कई चीजें शामिल करेगी। भविष्य में टेक्नालॉजी को जोड़कर किसान, गरीब और नई पीढ़ी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास का पैसा भाजपाइयों की जेब में जा रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि त्यौहारों से पूर्व प्रदेश की सड़के गढ्ढा मुक्त कर दी जाएंगी वहाँ स्थिति यह है कि आरोप लगाते हुए कहा, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में 45 किलोमीटर में 74 गड्ढे है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा को बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत है, चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए। सपा मुखिया ने कहा कि मीरापुर में महिलाओं पर पुलिस द्वारा रिवाल्वर तानने वाली तस्वीर कोई नहीं भूल सकता है। प्रदेश में रामपुर, मीरापुर, कुंदरकी, बीकापुर, कटेहरी उपचुनाव में भाजपा ने बेईमानी और धांधली की। भाजपा ने षड्यंत्र कर के वोट काटा।

