विज्ञापन

अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें

संपर्क करें →
🔍
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के आठ नेताओं को भाजपा ने दी दूसरे राज्यों की कमान, प्रभारी-सह प्रभारी बनाकर बढ़ाई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के आठ नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजेंद्र द्विवेदीलखनऊ
SaveAdd to collectionउप्र के आठ नेताओं को भाजपा ने दी दूसरे राज्यों की कमान, प्रभारी-सह प्रभारी बनाकर बढ़ाई जिम्मेदारी

प्रकाशित तिथि: 23/09/26 17:17

भारत

लखनऊ । 23 सितंबर । विंध्यलीडर संवाददाता ।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने इन नेताओं को विभिन्न राज्यों का प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारियों के जरिए भाजपा ने अपने संगठनात्मक नेटवर्क में उत्तर प्रदेश के नेताओं की भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है जबकि संगीता यादव को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है, वहीं भाजपा ने डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया है।

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश के साथ तेलंगाना का भी सह प्रभारी बनाया गया है जबकि वहीं डॉ. स्वदेश सिंह को ओडिशा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के इस फैसले में उत्तर प्रदेश के नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी देने पर खास जोर दिखाई देता है।

इन नेताओं की जिम्मेदारी संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन के साथ समन्वय, सांगठनिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यों में रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा मिशन-2027 को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर चुकी है।

ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उनकी भूमिका का दायरा बढ़ा है। नई नियुक्तियों के साथ भाजपा ने विभिन्न राज्यों में अपने संगठनात्मक समन्वय के लिए उत्तर प्रदेश के अनुभव और नेतृत्व का भी इस्तेमाल करने का संकेत दिया है।

शेयर करें:FacebookWhatsAppX

संबंधित खबरें