विज्ञापन

अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें

संपर्क करें →
🔍
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में होगी भारी बारिश भारी

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 सितंबर को प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

राजेंद्र द्विवेदीनई दिल्ली
up weather 24 september imd alert heavy rain in up 20 districts including prayagraj varanasi gorahpur

प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ । 23 सितंबर 2026 । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता पर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में 24 सितंबर से 27 सितंबर के दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है।

24 सितंबर को प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली समेत 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 25 जिलों में झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 36 जिलों में बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

शेयर करें:FacebookWhatsAppX

संबंधित खबरें