राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आर्यन एकेडमी ने मनाया स्वच्छता दिवस

अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । दी आर्यन एकेडमी संत नगर राबर्ट्सगंज में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ,प्रबंध निदेशक विनोद जालान स्कूल के बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा स्कूल कैंपस व स्कूल कैंपस के बाहर साफ सफाई की गई व कूड़ा को कूड़े दान में ही डालो का नारा लगाया गया। साथ ही साथ बच्चों ने भी झाड़ू लगाकर कूड़ा कूड़ेदान में डाला।साथ ही पेड़ पौधे भी लगाया जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ व सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, सुषमा पांडे, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल ,अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पांडे, धर्मेंद्र पांडे व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।