पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में गांधी एवं शास्त्री जयंती अत्यंत धूमधाम से मनायी गयी
इस उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें जुनियर एवं सीनियर ग्रूप के छात्रों को वरीयता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत.........

सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । आज 2 अक्टूबर 2026 को पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में गांधी एवं शास्त्री जयंती अत्यंत धूमधाम से मनायी गयी। गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता अभियान चलाकर छात्र /छात्राओं सहित अध्यापक /अध्यापिकाओं ने आस- पास साफ -सफाई किया।

इस उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें जुनियर एवं सीनियर ग्रूप के छात्रों को वरीयता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि "ये महापुरुष ही हमारे लिए उर्जा के स्रोत हैं"।


इस अवसर पर श्री श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खान, मनीष दूबे, अमिताभ बच्चन, संदीप, चन्द्रभान देव, राजू प्रसाद,शशि पटेल, पूजा पाण्डेय, निधि सिंह, पूजा सिंह, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, श्रेया पाण्डेय, स्नेहा, वैष्णवी, शिवानी सिंह, आदि अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित रही।



