आज और कल भी खुली रहेंगी जनपद की सभी सहकारी समितियां
लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। कार्यों में लापरवाही और अनियमितता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । विंध्याचल मंडल के संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक योगेंद्र पाल सिंह ने विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य नहीं पूरे करने वाले अधिकारियों चेतावनी देते हुए कहा कि उन होगी पर कार्रवाई। श्री पाल ने कहा कि कार्यों में लापरवाही और अनियमितता भी कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी शुक्रवार को विकास भवन स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दी।
बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण और वसूली, सहकारी बैंकों में जमा, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सहकार से समृद्धि योजना की प्रगति तथा पैक्स गोदामों के निर्माण और मरम्मत की समीक्षा के दौरान दी। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों से यह भी कहा कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाए ।
श्री पाल ने यह भी कहा कि किसानों को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शनिवार और रविवार को सभी सहकारी समितियां सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी और किसानों को नियमानुसार उर्वरक वितरित किया जाएगा। अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर समितियों के खुलने और उर्वरक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक संजय कुमार वर्मा, एडीसीओ निर्मल कुमार मौर्य, अजय कुमार, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी और डॉ. सुरेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


