दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक, कैश कराने बैंक पहुंचा मंदिर प्रशासन तो हो गया हैरान
एक भक्त ने मंदिर में 100 करोड़ रुपए का चेक मंदिर के दानपात्र में डाल दिया. जब मंदिर प्रबंधन ने चेक को कैश कराने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उन लोगों के होश ही उड़ गए........…
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
विशाखापट्टनम । आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाली मामला सामने आया है. यहां पर एक भक्त ने मंदिर में 100 करोड़ रुपए का चेक मंदिर के दानपात्र में डाल दिया. जब मंदिर प्रबंधन ने चेक को कैश कराने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उन लोगों के होश ही उड़ गए.
क्योंकि जिस अकाउंट से वह चेक संबंधित था उस अकाउंट में केवल 17 रुपए बैलेंस था. अब यह चेक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग चेक डालने वाले को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं.।
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →


