मुम्बई । संवाद सूत्र । संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल को पेश करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर कसी है। आज केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार ने एकदम से गरमाई राजनीति के बाद अपनी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज व्हिप जारी कर दिया है।

सुप्रिया सुले ने कहा
संसद के विशेष सत्र के दौरान परिसीमन विधेयक आने की चर्चा पर NCP-SCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि सत्र की घोषणा हुई है। हमारी पार्टी अनुशासित पार्टी है। जिस दिन ऐलान हुआ विप जारी कर दिया गया है। मेरे पास एजेंडा नहीं है मैंने बिल नहीं देखा है, जब तक बिल नहीं देखती मैं राय नहीं दे सकती।
शरद पवार की एनसीपी का क्या है रुख ?
परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अभी तक औपचारिक और अंतिम समर्थन की घोषणा नहीं की है, लेकिन शर्तें पूरी होने पर समर्थन देने के संकेत मिले हैं। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने संकेत दिया है कि यदि बिल में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में समान रूप से 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान हो और साथ में महिला आरक्षण से जुड़ा विषय शामिल हो, तो पार्टी इसका समर्थन कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गावंडे ने कहा कि बिल का मसौदा देखे बिना समर्थन की बात कहना जल्दबाजी होगी और अंतिम रुख प्रावधानों की समीक्षा के बाद तय होगा।










