प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय देने को 460 करोड़ किया जारी
सितंबर व अक्तूबर दो महीने की मिला कर कुल 460 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। दोनों महीनों के मानदेय के भुगतान के लिए सभी जिलों को रकम जारी कर दी गई है। मानदेय में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी.........

विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता। अभी हाल ही में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षा मित्रों का बढ़े मानदेय की रकम की घोषणा को अमली जामा पहनाया जा रहा है , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार द्वारा इसके लिए 460 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अभी तक शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जाता था और अब 18 हजार रुपए दिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा पहले की जा चुकी थी।




