टावर पर चढ़ी युवती, किया प्रेमी संग शादी की जिद !
अनपरा कालोनी के शापिंग सेंटर पर बीएसएनएल टॉवर के नीचे चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा ........
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →अनपरा । विंध्यलीडर संवाददाता । गैर मज़हब के प्रेमी संग शादी की जिद को लेकर बीना बस स्टैंड निवासी 19 वर्षीय युवती आज अपरान्ह अनपरा कालोनी शापिंग सेंटर के समीप बने बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गयी। शापिंग सेंटर के समीप दुकानदारों व ग्राहको ने उसके टॉवर पर चढ़ते ही सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनपरा मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर से उस युवती से नीचे उतर कर आने का लगातार अनुरोध करते रहे , लेकिन उसने एक भी नही सुनी तो पुलिस परिजनों को बुलाया।
करीब चार घंटे तक चले पुलिस के प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना बस स्टैंड निवासी उक्त 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर कोल गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती उससे शादी करना चाहती है जिसका परिजन विरोध कर रहे है। मामला तब भड़का जब पिछले एक सप्ताह से वह शादी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी तो उसकी शादी अन्यत्र करने की धमकी परिजनों ने दे दी। सोमवार की अपराह्न करीब 12 बजे युवती टावर पर चढ़ गई। युवती की मां और बहन के साथ गांव के प्रधान कमलेश सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह भी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस युवती और उसके प्रेमी से बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।


