सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । महिला संगठनों , नागरिक संगठनों, लेखकों ,छात्रों व नौजवानों के संगठन तथा सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के विषय में एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल द्वारा झूठी और अपमानजक ख़बर चलाये जाने की सख्त निंदा की ।

संगठनों आज यहां संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि आज सत्ता की गोद में बैठे कुछ मीडिया संस्थान सत्ता से सवाल पूछने वाले नागरिकों के खिलाफ इस तरह की झूठी और अपमानजक ख़बरें चलाकर सत्ता से सवाल करने वालों के खिलाफ अनर्गल प्रचार करते हैं , यही वजह है कि जागरुक जनता में इनकी विश्वसनीयता ख़त्म हो रही है ।

नेहा सिंह राठौर जैसी बहादुर महिला के साथ हम सभी खड़े हैं। इस तरह के झूठा मीडिया एक साहसी महिला के आत्मविश्वास को नहीं तोड़ पायेगा । संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जारी बयान में सरकार से ए बी पी न्यूज चैनल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है तथा जनता से एबीपी न्यूज चैनल के बहिष्कार की अपील की है।


प्रो रूपरेखा वर्मा सांझी दुनियां, प्रो रमेश दीक्षित (सामाजिक कार्यकर्ता ) प्रो नदीम हसनैन (जन विचार मंच ) राकेश वेदा (इप्टा ) वंदना मिश्रा ( सामाजिक कार्यकर्ता ) नाइश हसन ( सामाजिक कार्यकर्ता ) मधु गर्ग ( एडवा ) वंदना राय ( एडवा ) कांति मिश्रा ( भारतीय महिला फेडेरेशन) अरूंधति धुरू ( एन ए पी एम ) नलिन रंजन सिंह ( जनवादी लेखक संघ ) कौशल किशोर ( जन संस्कृति मंच ) इरा श्रीवास्तव ( प्रगतिशील लेखक संघ) हफीज़ किदवई(लेखक, खुदाई खिदमतगार ) दिनकर कपूर ( एआईपीएफ ) अब्दुल वहाब ( एसएफआई ) प्रवीन सिंह ( किसान सभा ) सिद्धार्थ तिवारी ( नौजवान सभा ) राहुल मिश्रा ( सीआईटीयू )