'आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा': जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?
'आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा': जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?

सार
37931 Followers
दुनिया
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इससे एक दिन पहले भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकियों को पनाह देने और हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया था, लेकिन शरीफ ने जवाब नहीं दिया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी पाकिस्तान के आतंकवाद और उसके आंतरिक हालात को लेकर सवाल उठाए थे।
संयुक्तर राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार के लगातार बोलने पर जयशंकर ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, 'एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है? चलिए!' यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती के साथ ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ की शुरुआत के मौके पर हो रही थी।
पत्रकार लगातार बोलता रहा, भारतीय प्रतिनिधि ने भी टोका
जयशंकर के जवाब के बाद भी पाकिस्तानी पत्रकार अपनी बात कहता रहा। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उसे रोकते हुए कहा, 'आपने उन्हें बिल्कुल साफ-साफ सुन लिया है।' इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर के जवाब की चर्चा होने लगी।

