अनपरा पावर हाउस की पांच सौ मेगावाट की 7वीं इकाई तकनीकी गड़बड़ी से हुई बंद
उत्पादन बढ़ाने की कोशिशों को लगा झटका 72 घंटे बाद पुन:चालू होने की जताई सम्भावना , प्रदेश के तापमान के गिरावट के कारण बिजली की खपत में.....

अनपरा । सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्पादन निगम के बिजलीघरों के उत्पादन बढ़ाने की कोशिशों को झटका लगा है। अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई से आज सुबह लगभग 9 बजे तकनीकी खराबी के बाद उत्पादन बंद हो गया है। बावजूद इसके की सभी सातों इकाइयों से लगातार उत्पादन कर रही बिजलीघर की हालांकि शेष सभी इकाइयां फिलाहल उत्पादन कर रही है। निगम के अधिकारियों के अनुसार इस इकाई से लगभग 72 घंटे बाद पुन:उत्पादन शुरू हो जाने की पूरी सम्भावना जतायी है।

इस बीच प्रदेश की बिजली खपत में भी प्रदेश के तापमान में गिरावट के कारण बिजली की खपत में काफी कमी आई है। सूत्रों के अनुसार बीते 24 घंटो के दौरान बिजली की खपत घटकर महज 426 मिलियन यूनिट रह गयी है।

उत्पादन निगम के अनपरा-ओबरा बिजलीघरों से इस बीच क्रमश: लगभग 49 मिलियन यूनिट एवं 30 मिलियन यूनिट बिजली मिलने से हालात काफी नियंत्रण में हैं। कोयला किल्लत से परेशान अनपरा सी से भी उत्पादन में थोड़ा इजाफा दर्ज हुआ। नतीजतन रिहन्द और ओबरा जलविद्युत गृहों को पीक आवर्स छोड़ उत्पादन न करने के निर्देश जारी कर दिये गये है।




