विकल्प के अभाव में भाजपा में बने हुए हैं - कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुझे लगता है कि यह सरकार भूल गई है कि वह एक सरकार है। कोई कंट्रोल नहीं है, हर कोई वही कर रहा, जो उसे अच्छा लग रहा है । मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के तौर पर अपना काम करने वाले से ज्यादा स्क्रीन पर एक एक्टर हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में उन्हें भाजपा में कुछ नहीं मिला। यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस उन्हें वापस लेगी।पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक समाचार पत्र से ताजा इंटरव्यू में बड़ी बात कह दी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि भाजपा में शामिल होने से मुझे कुछ नहीं मिला है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ताजा इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें भाजपा में आने के बाद से कुछ नहीं मिला है। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कांग्रेस उन्हें वापस लेगी और कांग्रेस अभी खुद पंजाब में मुश्किल में है और ऐसे में उसे खुद को ठीक करने की जरूरत है। भाजपा में ही रहेंगे के सवाल पर कैप्टन ने दो टूक कहा कि ऑप्शन क्या है। कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में ड्रग्स, बॉर्डर सिक्योरिटी, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर खुलकर बात की है। कैप्टन पहले कांग्रेस में थे और नवजोत सिंह सिद्धू से हुए विवाद और फिर पिछले चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी जगह मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि, बीच-बीच में उनके कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार किया है।
एक समाचार पत्र से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैंने कई सालों से पंजाब को देखा है। मैं एक दुखद समय पर आया था, क्योंकि उस समय नक्सलवाद अपने चरम पर था और स्वतंत्र पार्टी के प्रेसिडेंट सरदार बसंत सिंह को पटियाला में नक्सलियों ने गोली मार दी थी। इसलिए एक वैकेंसी निकली, तो मैं आ गया। हमारे यहां बहुत सारी हत्याएं हो रही थीं। मैंने तथाकथित खालिस्तानी आंदोलन, ऑपरेशन ब्लू स्टार और ऑपरेशन ब्लैक थंडर देखा है।'' उन्होंने आगे कहा कि मुझे लोगों की बुराई करना पसंद नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सरकार भूल गई है कि वह एक सरकार है। कोई कंट्रोल नहीं है, हर कोई वही कर रहा, जो उसे अच्छा चल रहा। मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के तौर पर अपना काम करने वाले से ज्यादा स्क्रीन पर एक एक्टर हैं। ड्रग्स का धंधा और तेजी से बढ़ रहा है। किसान नाराज हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में कुल मिलाकर पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में कहने के लिए मेरे पास पॉजिटिव कुछ भी नहीं है। यह दुख की बात है।
कांग्रेस के बारे में बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे अब भी उससे बहुत लगाव है। जब भी आप किसी के साथ पचास सालों तक रहते हैं तो वह आपकी पार्टी ही रहती है। मैंने कभी उन्हें छोड़ने के लिए नहीं कहा, उन्होंने मुझ छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, कैप्टन ने यह भी कहा कि आज कांग्रेस पंजाब में बिखरी हुई है। उन्होंने कहा, ''सभी बिखरी हुई हैं। मुझे नहीं लगता कि इस सरकार की कोई क्रेडिबिलिटी बची है, भले ही कुछ लोग उनके चांस के बारे में कुछ भी कहें, लेकिन मेरा अनुभव ऐसा नहीं रहा है।''
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर क्या बोले कैप्टन
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर को हाल ही में अपना सबसे पसंदीदा लीडर बताया था। इस पर कैप्टन ने जवाब दिया, ''मुझे प्रियंका और राहुल दोनों बहुत पसंद हैं। उनके पिता और मैं स्कूल में क्लासमेट थे, हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और बहुत फ्रेंडली थे। मुझे सोनिया जी भी बहुत पसंद हैं। मैं पिछले चार सालों में पीठ की सर्जरी की वजह से ज्यादा दिल्ली नहीं जा पाया, लेकिन मैंने पहले भी कहा है पॉलिटिक्स तो पॉलिटिक्स होती है, और प्राइवेट रिश्ते अलग होते हैं। इस देश में हम सच में ऐसा नहीं मानते, लेकिन मैं हमेशा फर्स्ट अमंगस्ट इक्वल्स नाम की एक फिल्म रिकमेंड करता हूं। तीन दोस्त जो स्कूल और यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते हैं,
वहीं, जब कैप्टन से पूछा गया कि उन्हें भाजपा में पिछले चार सालों से क्या मिला है तो उन्होंने जवाब दिया, ''जहां तक चार साल में मुझे कुछ मिलने का सवाल है तो सच में कुछ नहीं मिला। अगर आप किसी पार्टी में शामिल होते हैं, तो आप उम्मीद करते हैं कि आपसे सलाह ली जाएगी, खासकर कोई ऐसा जिसने पंजाब को समझने में करीब साठ साल बिताए हों। मैं यह दावा नहीं कर रहा कि मेरे पास सभी जवाब हैं, लेकिन मैं इस राज्य को जानता हूं।'' इसके बाद, जब पूछा गया कि क्या आप भाजपा में ही रहने वाले हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि विकल्प क्या है। मैं अकाली दल के पास नहीं जा सकता और मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस भी मुझे कभी वापस लेगी। वे अभी खुद ही मुश्किल में हैं और पहले उन्हें खुद को ठीक करने की जरूरत है।
