अगरतला । विंध्यलीडर। संवाद सूत्र । 21 अक्टूबर 26 त्रिपुरा में दुर्गा पूजा की महा नवमी की रस्मों के तहत मंगलवार को राजधानी के दुर्गाबाड़ी मंदिर में एक भैंसे और कई बकरों की बलि दी गई।

मंत्रोच्चार के बीच 150 साल पुरानी इस परंपरा को निभाया गया। मंदिर के पुजारी जयंत भट्टाचार्य ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए बलि की जगह को आम लोगों की नज़रों से छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि महा नवमी पर देवी दुर्गा के सामने जानवरों की बलि देने की परंपरा सदियों पुरानी है और यह राज्य द्वारा संचालित इस मंदिर की पूजा-अर्चना का एक अहम. हिस्सा माना जाता है ।