दिल्ली में प्रदर्शन : विपक्षी सांसदों ,सीजेपी के नेता सहित चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ, बीस से भी ज्यादा बड़े चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में !
कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारी, वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेता, तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।

राजेन्द्र द्विवेदी
नई दिल्ली। विंध्यलीडर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), वामदलों, टीएमसी समेत कुछ छात्र संगठनों के नेताओं को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जहां सीजेपी के प्रमुख नेताओं में शामिल पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ,सह-संयोजक सौरव दास व आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान से उतरते ही एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, माकपा की केरलम इकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि पार्टी के महासचिव एम ए बेबी, पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, एम वी गोविंदन मास्टर, ए विजयराघवन, के के शैलजा, सांसद जॉन ब्रिटास, के एन बालगोपाल, वृंदा करात और पी के श्रीमती समेत पार्टी के नेताओं को जंतर-मंतर पहुंचने पर हिरासत में लिया गया ।

उल्लेखनीय है कि पहले ही ममता बनर्जी ने साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरना दे चुकी थी। इसलिए आज दोपहर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ टीएमसी सांसद डोला सेन, समीरुल इस्लाम, प्रतिमा मंडल और साकेत गोखले भी हिरासत में लिया गया।


