नागपुर: नागपुर के पॉश इलाके में स्थित एक स्पा और सैलून की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के बीच जो नागपुर का पाश इलाका है के छावनी इलाके में स्थित ‘ग्रेप्स स्पा एंड सैलून’ (Grapes Spa & Salon) पर अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाने के लिए एक बेहद गुप्त कोडवर्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है । केवल वही ग्राहक अंदर प्रवेश पा पाते थे, जिनके पास यह विशेष कोडवर्ड होता था। पुलिस ने मौके से तीन पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित मुक्त कराया ।



पुलिस से के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा यूनिट (SSB) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को उसके मुखबिरों से मिली सूचना के अनुसार ग्रेप्स स्पा में थैरेपी की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं । इसके बाद बीते शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने दो स्वतंत्र पंचों और एक ‘डमी ग्राहक’ की मदद से उक्त स्पा सेंटर पर छापेमारी की। जैसे ही पुलिस को उसके अपने फर्जी ग्राहक का इशारा मिला, पुलिस की संयुक्त टीमों ने स्पा को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक दबिश देकर ग्राहकों को दबोच लिया, इस धंधे में लिप्त तीन महिलाओं को इस दलदल से निकाल सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्पा संचालक असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में ढकेलते थे। इसके बाद कोडवर्ड के जरिए चुनिंदा ग्राहकों को बुलाकर उनसे अनैतिक काम कराया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 22 वर्षीय स्पा के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, स्पा का मुख्य मालिक गुंजन राजेश आसरे और मैनेजर अन्नु जमीर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

क्राइम ब्रांच की इसकार्यवाही के बाद स्थानीय पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था, इसमें और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं तथा कोडवर्ड के जरिए ग्राहकों का संपर्क किस माध्यम से कराया जाता था। पुलिस ने स्पा के रजिस्टर, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से शहर के अन्य स्पा संचालकों के बीच हड़कंप का माहौल है।